मैनपुरी में सड़क हादसा, सात की मौत, तीन दर्जन से अधिक घायल

मैनपुरी

मैनपुरी: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर आगरा से लखनऊ जा रही प्राइवेट बस शनिवार की देर रात 12 बज के करीब एक ट्रक से भिड़ गई। इससे बस में सवार सात यात्रियों के मरने की खबर है। तीन दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

आगरा से प्राइवेट बस (संख्या यूपी-80/ईटी 0591) आगरा से लखनऊ जा रही थी। करहल थाना क्षेत्र में माइलस्टोन 87 के निकट जा रहे ट्रक से प्राइवेट बस पीछे से भिड़ गई और अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई।

आईपीएल-12: आज रसेल और राशिद होंगे आमने-सामने

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण और एक्सप्रेस-वे की सुरक्षा टीम मौके पर पहुंच गयी। खबर पाकर करहल, बरनाहल और कुर्रा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही एसपी मैनपुरी अजय शंकर और जिलाधिकारी पीके उपाध्याय भी मौके पर पहुँच गए।

हादसे में अभी तक सात लोगों के मरने की खबर मिली है। साथ ही तीन दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है। पुलिस मरने वालों की पहचान कराने की कोशिश कर रही है।

Previous articleआईपीएल-12: आज रसेल और राशिद होंगे आमने-सामने
Next articleश्रीलंका में सीरियल बम ब्लास्ट, 42 लोगों की मौत व 200 से अधिक घायल