Royal Enfield की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक ने बनाया नया रिकॉर्ड

Royal Enfield की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक ने बनाया नया रिकॉर्ड

रॉयल एनफील्ड  की नई क्लासिक 350 ने नया मुकाम हासिल किया है। नई रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350  का प्रॉडक्शन 1,00,000 यूनिट पहुंच गया है। इस बात की जानकारी कंपनी ने दी है। कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक का नया मॉडल सितंबर 2021 में इंडियन मार्केट में लॉन्च हुआ है। भारत के अलावा, नई क्लासिक 350 थाईलैंड, फिलीपींस, कोरिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में उपलब्ध है।

रॉयल एनफील्ड ने ब्रिटेन में भी नई क्लासिक 350 (New Classic 350) की बुकिंग शुरू कर दी है। युनाइटेड किंगडम (यूके) मार्केट में मार्च 2022 से इनकी डिलीवरी शुरू होगी। रॉयल एनफील्ड ने हाल में इंडियन मार्केट में अपनी मोटरसाइकिल्स के दाम में बढ़ोतरी की है। नई क्लासिक 350 बाइक पर भी इस प्राइस रिवीजन का असर हुआ है और अब इस मोटरसाइकिल की शुरुआती कीमत 1,87,246 रुपये हो गई है। यह बात bikewale की एक रिपोर्ट में कही गई है।