तीसरे हफ्ते भी संसद में हंगामा , ईडी की कार्यवाही को लेकर विपक्ष ने केंद्र पर उठाए सवाल

तीसरे हफ्ते भी संसद में हंगामा , ईडी की कार्यवाही को लेकर विपक्ष ने केंद्र पर उठाए सवाल
Monsoon session : संसद का मानसून सत्र काफी बवाल के बीच बीत रहा है। पिछले हफ्ते  लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के ‘राष्ट्रपत्नी’ वाले बयान पर बीजेपी ने जमकर विरोध किया था । इस हफ्ते के प्रारंभ में झारखंड में कथित ‘ऑपरेशन लोटस’ और  शिवसेना नेता संजय राउत के विरुद्ध ईडी की कार्रवाई पर विपक्ष के विरोध से प्रारंभ  हुई है। लोकसभा अध्यक्ष  ने सदन को सामान्य करने के लिए महंगाई पर बातचीत के लिए दोनों पक्षों को तैयार किया, लेकिन विपक्ष का बवाल लगातार जारी है। इसके चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही  बार-बार रोकनी पड़ रही है।

झारखंड के तीन विधायकों को कांग्रेस ने किया निलंबित

गौरतलब है कि बंगाल पुलिस द्वारा भारी मात्रा में कैश के साथ अरेस्ट कांग्रेस के तीन विधायकों की गिरफ़्तारी को विपक्ष ने ‘ऑपरेशन लोटस’ करार दिया है। कांग्रेस का आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी झारखंड में JMM-कांग्रेस गठबंधन की सरकार को गिराने का प्रयास कर रही है। हालांकि दल ने तीनों ही विधायकों को निलंबित कर दिया है।