Russia:’पुतिन का दाहिना हाथ ‘ कहे जाने वाले दुगिन की बेटी की मौत, बम से उड़ाया

Russia:’पुतिन का दाहिना हाथ ‘ कहे जाने वाले दुगिन की बेटी की मौत, बम से उड़ाया

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का ब्रेन कहे जाने वाले अलेक्जेंडर दुगिन की बेटी दारिया दुगिन की हत्या कर दी गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मास्को में एक कार बम धमाके में उनकी जान गई है। यह भी कहा जा रहा है कि हमलावरों का टारगेट दारिया डुगिन के पिता  अलेक्जेंडर ही थे, जिन्हें ‘पुतिन का ब्रेन’ भी कहा जाता है। 

कुछ रिपोर्ट्स के जरिए ये भी बात सामने आ रही है कि यूक्रेन पर हमला बोलने के बाद ब्रिटेन ने जिन रूसी लोगों पर बैन लगाया है, उसमें अलेक्जेंडर दुगिन और उनकी दारिया दुगिन भी का नाम ही शामिल था। दारिया दुगिन को एक रहस्यमयी लेखिका के रूप में भी जाना जाता हैं। 

यूक्रेन हमले के गेममेकर हैं अलेक्जेंडर 

60 वर्ष की आयु वाले अलेक्जेंडर दुगिन रूस के प्रेमस राजनीतिक दार्शनिक और विश्लेषक हैं। क्रीमिया और यूक्रेन पर युद्ध का उन्हें मास्टरमाइंड कहा जाता है। 2015 में अमेरिका ने दुगिन पर बैन लगा दिया था। इसके अतिरिक्त क्रीमिया पर कब्जे के विरोध में कुछ यूरोपीय देशों ने भी उन पर बैन लगाया था।