रूस ने किया यूक्रेन पर हमला, इंफ्रास्ट्रक्चर को पहुंचाया नुकसान

रूस ने किया यूक्रेन पर हमला, इंफ्रास्ट्रक्चर को पहुंचाया नुकसान

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच 19 महीने से ज़्यादा समय से युद्ध चल रहा है। रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के आदेश पर 24 फरवरी, 2022 को रुसी सेना ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध की शुरुआत की थी। उस समय सभी को लगा था कि यह युद्ध कुछ दिन में ही खत्म हो जाएगा पर अभी भी यह युद्ध जारी है। इस युद्ध की वजह से यूक्रेन में जान-माल का भारी नुकसान तो हुआ है ही, साथ ही कई शहरों में भी भीषण तबाही मच चुकी है। लेकिन फिर भी लगातार मिल रहे इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से यूक्रेनी सेना अभी भी युद्ध डटी हुई है और इस वजह से रूस की आर्मी को भी अब तक इस युद्ध में काफी नुकसान हुआ है। हालांकि फिर भी रूस की तरफ से यूक्रेन पर लगातार हमले किए जा रहे हैं और यह सिलसिला अभी भी थमा नहीं है। देर रात एक बार फिर रूस ने यूक्रेन पर हमला किया।

अब तक रूस की सेना यूक्रेन में अलग-अलग जगहों पर हमला कर चुकी है। देर रात रूस की सेना ने यूक्रेन के विनित्सिआ (Vinnytsia) ओब्लास्ट को निशाना बनाया। रुसी सेना ने यूक्रेन के विनित्सिआ ओब्लास्ट पर हमला करने के लिए विनित्सिआ के इंफ्रास्ट्रक्चर को चुना। रुसी हमले से विनित्सिआ के इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचाया।

रूस के विनित्सिआ पर हमले से सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा। इस हमले में किसी की भी मौत नहीं हुई। इससे लगता है कि रुसी सेना का निशाना विनित्सिआ का इंफ्रास्ट्रक्चर ही था।रूस इससे पहले भी कई बार यूक्रेन के इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला कर चुका है रुसी सेना ने यूक्रेन में अलग-अलग जगहों पर इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचाया है जिससे यूक्रेन और यूक्रेनवासियों की मुश्किलें बढ़ाई जा सके।

Previous articleसलमान खान की ‘टाइगर 3’ दीवाली पर रिलीज नहीं होगी! जाने पूरा मामला
Next articleआतंकी शाहनवाज का कबूलनामा! ISIS देश के बड़े मंदिरों और उत्तर भारत में हमले की रच रहा साजिश