साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को एनसीपी कार्यकर्ता ने दिखाए काले झंडे, हुई पिटाई

साध्वी प्रज्ञा

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को कथित तौर पर काला झंडा दिखाने वाले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के कार्यकर्ता को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर पीट दिया। घटना साध्वी प्रज्ञा के रोड शो के दौरान की है।

भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने आज औपचारिक रुप से अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह उनके साथ मौजूद रहे। इससे पहले प्रदेश भाजपा के आला नेताओं की मौजूदगी में साध्वी प्रज्ञा रोड शो के रूप में नामांकन के लिए निकलीं। उनके रोड शो में बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं के अलावा कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, नैनी जेल से अहमदाबाद जेल शिफ्ट किये जाएंगे अतीक अहमद

रास्ते भर मोदी-मोदी के नाम के नारे गूंजे। हालांकि इस दौरान जब वो कलेक्ट्रेट पहुंचीं तो एनसीपी के एक कार्यकर्ता ने उन्हें काला झंडा दिखाया। जिसके बाद वो भागकर एसडीएम ऑफिस में घुस गया। गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम ऑफिस में घुसकर उसे पीटा। विवाद बढ़ता देख पुलिस ने बीच-बचाव किया। प्रज्ञा के साथ ही आलोक संजर ने पार्टी के डमी कैंडीडेट के तौर पर अपना नामांकन जमा किया।

इस मौके पर साध्वी प्रज्ञा ने मौजूदा कमलनाथ सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कि चार महीने की कमलनाथ सरकार ने पूर्व की शिवराज सरकार के दौरान शुरू की कल्याणकारी योजनाओं को एक-एककर बंद करना शुरू कर दिया है। वहीं इनके सत्ता में आते ही लगातार बिजली कटने लगी। लोग भी कहने लगे कि कांग्रेस की सरकार आ गई है। ऐसे में अब इनको जवाब देने का वक्त आ गया है।

Previous articleजल्द हॉरर कॉमेडी का अक्षय कुमार करेंगे बिस्मिल्लाह
Next articleसुप्रीम कोर्ट का आदेश, गोधरा दुष्कर्म पीड़िता बिलकिस को दें 50 लाख रुपये