जानिए, ऋषि कपूर के निधन पर सलमान खान ने क्यों मांगी माफी, किया ये ट्वीट

राजसत्ता एक्सप्रेस। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर ऋषि कपूर के निधन से हर कोई सदमे में है। अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट के जरिए जानकारी दी थी कि ऋषि अब इस दुनिया में नहीं रहे। ऋषि कपूर को हाल ही में खराब तबीयत के चलते मुंबई के एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, लेकिन गुरुवार सुबह उनका निधन हो गया। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े सभी लोग ऋषि कपूर के निधन से टूट गए हैं।

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने भी ऋषि कपूर के निधन पर शोक जताया। साथ ही, उन्होंने अपने बुरे बर्ताव के लिए माफी भी मांगी। ऋषि कपूर के निधन पर सलमान ने ट्वीट कर लिखा, ‘भगवान आपकी आत्मा को शांति दे चिंटू सर। कहा सुना माफ, परिवार और दोस्तों को इस दुख को सहने की हिम्मत दे।’

 

बता दें कि सलमान और ऋषि कपूर के बीच काफी वक्त से तल्खी थी। सोनम कपूर के वेडिंग रिसेप्शन में दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद सलमान ने एक इंटरव्यू में ऋषि कपूर का नाम लिए बिना निशाना साधते हुए कहा था कि अगर कोई लगातार उनकी या उनके परिवार के लोगों की बेइज्जती करेगा, तो वो भी उसकी इज्जत कभी नहीं करेंगे। उन्होंने आगे ये भी कहा था कि ऐसे लोगों का उनके घर में कभी भी स्वागत नहीं किया जाएगा।

हालांकि, माना जाता है कि सलमान और ऋषि कपूर के बीच सब ठीक होने की कगार पर था। सलमान ऋषि कपूर की सेहत के बारे में अपडेट लेते रहते थे। कहा तो ये भी जाता है कि कटरीना कैफ ने सलमान से ब्रेकअप करने के बाद ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर से रिश्ता जोड़ा, तो सलमान भड़क गए और ऋषि व कपूर फैमिली के साथ रिश्ते बिगड़ गए।

Read More:

इरफान खान की तरह अपनी मां को अंतिम विदाई नहीं दे पाए थे ऋषि कपूर, न्यूयॉर्क में चल रहा था इलाज

Previous articleइरफान खान की तरह अपनी मां को अंतिम विदाई नहीं दे पाए थे ऋषि कपूर, न्यूयॉर्क में चल रहा था इलाज
Next articleअमेरिका की मदद करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को व्हाइट हाउस ने अनफॉलो क्यों किया? जानें पूरा माजरा