सलमान खान की नकल कर भांजी ने किया दबंग वॉक, क्यूट वीडियो हो रहा वायरल

सलमान खान की नकल कर भांजी ने किया दबंग वॉक, क्यूट वीडियो हो रहा वायरल

सोशल मीडिया पर आयत और सलमान खान का एक क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो फैंस के लिए किसी तोहफा से कम नहीं है। दोनों को साथ मस्ती करता देख फैंस का दिल पिघल गया है।

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपने Da-Bangg कॉन्सर्ट की वजह से इस वक्त कोलकाता में हैं। यहां उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा पति आयुष शर्मा और दोनों बच्चों के साथ रवाना हुए थे। अब भाईजान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जो काफी क्यूट है। इस वीडियो में उनके साथ उनकी भांजी नजर आ रही हैं।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

वीडियो में सलमान की भांजी आयत उन्हें कॉपी करती हुई दिखाई दे रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर सलमान खान ने लिखा- मामू के नक्शेकदमों को फॉलो करती हुई… हैशटैग दबैंग लोडेड कोलकाता।

वीडियो में सलमान की भांजी उन्हें पूरी तरह से कॉपी करती हुई दिखाई दे रही हैं। सलमान जैसे-जैसे चल रहे हैं उनको ही कॉपी करते हुए आयत भी पीछे-पीछे चलती दिखाई दे रही है। अगर सलमान खान अपने पैर पटककर चल रहे हैं तो वो भी ऐसा कर रही हैं। फैंस को सलमान खान का ये वीडियो काफी ज्यादा पसंद आ रहा है।

Previous articleमिनटों में कमरे को कश्मीर बना देगा ये एयर कूलर! जानिए कीमत
Next articleडिंपल यादव और उनकी बेटी पर अभद्र कमेंट करने वाली BJP नेता की बुरी हार