‘किसी का भाई किसी की जान’ फ्लॉप होने के बाद सलमान ने लिया बड़ा फैसला! अब नहीं बनाएंगे फिल्म

किसी का भाई किसी की जान

सलमान खान की मूवी ‘किसी का भाई किसी की जान’ को रिलीज हुए 16 दिन हो चुके हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ी करिश्मा नहीं कर पाई है। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर एवरेज कमाई की है। फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदे थीं, लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औधे मुंह गिर गई।

‘किसी का भाई किसी की जान’ का निर्देश ने फरहाद सामजी ने किया है इसे लेकर भी लोगों ने कई तरह के सवाल उठाए और दोबारा अपनी फिल्म का निर्देशन फरहाद से न कराने की सलाह तक दे डाली। ऐसे में फिल्मकी पस्ता हालत को देखते हुए भाईजान ने बड़ा फैसला लिया है, जिससे फैंस को निराशा हो सकती है।

किसी का भाई किसी की जान’ से इस बार सलमान खान के फैंस भी खासे निराश दिख रहे हैं। फिल्‍म के लचर स्‍क्रीनप्‍ले और भारी-भरकम कास्‍ट ने इसे बोरिंद बना दिया है। यही कारण है कि ईद रिलीज के बावजूद यह बीते 13 साल में सलमान खान की सबसे कमजोर फिल्‍म साबित हुई है। ऐसे में सलमान ने फैसला किया है कि वो अब फिल्म नहीं बनाएंगे।

लगा न आपको भी झटका। हालांकि इस खबर के पीछे की सच्चाई कुछ और ही है। दरअसल में सलमान कुछ समय का ब्रेक लेना चाहते हैं। सलमान खान नई फिल्में से साइन करने से परहेज कर रहे हैं। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक ढ़ेर सारी फिल्मों और काम के बावजूद सलमान खान ने अब कुछ समय के लिए फिल्में नहीं बनाने का फैसला किया है।

कहा जा रहा है कि सलमान खान अपनी फिल्म ‘टाइगर 3’ की रिलीज तक इंतजार करना चाहते हैं। फिल्म के रिस्पॉन्स के आधार पर वो अगले प्रोजेक्ट्स को लेकर विचार करेंगे। अगर ऐसा है तो सलमान खान के पास अगले साल 2024 की ईद के लिए कोई फिल्म नहीं होगी। इस खबर को सुनने के बाद फैंस काफी परेशान हैं।

हालांकि, इस मामले पर अभी तक सलमान की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है। अगर पास्ट में झांक कर देखा जाए तो ‘टाइगर ज़िंदा है’ के बाद से सलमान ने कोई ब्लॉकबस्टर फिल्म नहीं दी है।