लोकसभा चुनाव 2019 : समाजवादी पार्टी नई सूची जारी, पुराने चेहरों पर दांव

सपा उम्मीावार सूची

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव 2019 के लिए 5 और उम्मीदवारों के नाम को घोषित किया। पार्टी ने मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र नासिर कुरैशी, बरेली से भगवत शरण गंगवार, उन्‍नाव से पूजा पाल, झांसी से श्‍याम सुन्‍दर सिंह यादव और कुशीनगर से नथुनी प्रसाद कुशवाहा को प्रत्‍याशी बनाया है।

समाजवादी पार्टी की लिस्ट

                                                       सपा उम्मीावार सूची

गुरुवार को जारी इस सूची में शामिल नामों को मिलाकर समाजवादी पार्टी यूपी के लिए अब तक 24 उम्‍मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है।

पार्टी संरक्षक भी मैदान में

इससे पूर्व समाजवादी पार्टी अपने संरक्षक मुलायम सिंह यादव को मैनपुरी से, पार्टी अध्‍यक्ष अखिलेश यादव को आजमगढ़ से और पार्टी के मुस्लिम चेहरे आजम खां को रामपुर से चुनावी समर में उतार चुकी है। रामपुर में आजम खां के खिलाफ भाजपा ने जयाप्रदा को उतारा है, जिससे इस सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो गया है।