Samsung जल्द ही गैलेक्सी A सीरीज़ में Galaxy A07 5G, Galaxy A37 और Galaxy A57 को लॉन्च कर सकती है. हालांकि कंपनी ने अभी तक इन अपकमिंग नए बजट और मिड-रेंज स्मार्टफोन्स के बारे में कोई घोषणा नहीं की है, लेकिन एक नई लीक से इस बात का पता चला है कि भारत में गैलेक्सी A सीरीज डिवाइस की कीमतें थोड़ी बढ़ सकती हैं. Samsung Galaxy A56 की कीमत बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं, फोन की कीमत में बदलाव का संभावित कारण मेमोरी चिप्स की बढ़ती कीमत है, जिससे प्रोडक्शन कॉस्ट पर असर पड़ रहा है.
इतनी बढ़ जाएगी कीमत
टिपस्टर अभिषेक यादव ने X पर पोस्ट शेयर किया है जिसमें दावा किया गया है कि सैमसंग सोमवार (यानी 15 दिसंबर) से भारत में गैलेक्सी A-सीरीज लाइनअप की कीमतें बढ़ा देगा. पोस्ट में बताया गया है कि ज्यादा मॉडल्स की कीमत में 1000 रुपए की बढ़ोतरी होगी लेकिन इस साल के शुरुआत में लॉन्च हुए Galaxy A56 की कीमत में 2000 रुपए की बढ़ोतरी हो सकती है.



