Samsung Galaxy A07, F07 और M07 4G भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ

Samsung Galaxy A07, F07 और M07 4G भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ

Samsung Galaxy A07, Galaxy F07, and Galaxy M07 4G: स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग ने भारत में एक साथ अपने तीन नए बजट फोन- सैमसंग गैलेक्सी A07, गैलेक्सी F07 और गैलेक्सी M07 4G को लॉन्च कर दिया है. इन स्मार्टफोन को 50 मेगापिक्सल कैमरा सपोर्ट मिलता है. इसके अलावा फोन में 6.7 इंच का HD डिस्प्ले मिलता है. खास बात यह है कि सभी मॉडल्स एक जैसे फीचर्स और डिजाइन के साथ आते हैं, बस इनके बिक्री प्लेटफॉर्म और कलर ऑप्शन अलग रखे गए हैं. चलिए जानते हैं इन स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में…

कीमत और उपलब्धता

Samsung Galaxy A07 4G की कीमत 8,999 रुपये रखी गई है. यह Black, Green और Light Violet कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा और Samsung Online Store से खरीदा जा सकेगा. Samsung Galaxy F07 4G की कीमत 7,699 रुपये है. यह सिर्फ Green कलर में मिलेगा और Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. Samsung Galaxy M07 4G सिर्फ Amazon पर मिलेगा. इसकी कीमत 6,999 रुपये है और यह Black कलर ऑप्शन में लॉन्च हुआ है. तीनों फोन एक ही स्टोरेज कॉन्फिगरेशन-4GB रैम और 64GB स्टोरेज में आते हैं, जिसे microSD कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है.