Samsung One UI 8.5 beta update India rollout: सैमसंग ने आधिकारिक तौर पर One UI 8.5 Beta प्रोग्राम भारत सहित कई देशों में शुरू कर दिया है. यह नया अपडेट Galaxy स्मार्टफोन में प्रोडक्टिविटी, प्राइवेसी और क्रॉस-डिवाइस कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने पर फोकस करता है. इसमें फोटो असिस्ट, क्विक शेयर, ऑडियो ब्रॉडकास्ट और स्टोरेज शेयर जैसे कई महत्वपूर्ण फीचर अपडेट किए गए हैं. साथ ही UI डिजाइन, बैटरी सेटिंग्स और एक्सेसिबिलिटी फीचर्स को भी मेजर अपग्रेड मिला है.
One UI 8.5 Beta कहां और कैसे मिलेगा
One UI 8.5 beta अपडेट फिलहाल Galaxy S25 सीरीज के यूजर्स के लिए उपलब्ध है. यह भारत, जर्मनी, कोरिया, पोलैंड, UK और अमेरिका में रोलआउट किया गया है. इस अपडेट को पाने के लिए यूजर्स को Samsung Members ऐप के जरिए इनरोल करना होगा. बीटा वर्जन होने के कारण फीचर्स टेस्टिंग फेज में रहेंगे.



