पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले संदेशखाली फिर से गरमाने लगा है. संदेशखाली में टीएमसी नेता को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर हमला किया गया और गाड़ी में तोड़फोड़ की गई. एक पुलिस ऑफिसर समेत छह लोग घायल हो गए. शुक्रवार रात हुई इस घटना में न्याजत थाने के राजबाड़ी पुलिस आउटपोस्ट इलाके के रहने वाले मूसा मोल्ला और उसके साथियों पर आरोप लगे हैं. मूसा इलाके में तृणमूल कार्यकर्ता के तौर पर जाना जाता है,
पुलिस पर हमले के मामले में पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है. बोयरमारी-2 ग्राम पंचायत के प्रधान और उप प्रधान को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है,



