भारी बारिश के बीच नहीं रुके संजय सैनी, जारी रखा डोर टू डोर अभियान
हरिद्वार नगर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजय सैनी ने भारी बारिश के दौरान भी विवेक विहार, रानीपुर मोड़, मॉडल कॉलोनी में डोर टू डोर अभियान कर लोगों से आम आदमी पार्टी के पक्ष में वोट करने का आग्रह किया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी संजय सैनी ने कहा कि उत्तराखंड गठन के बाद से ही कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी दोनों सरकारों ने उत्तराखंड को लूटा है। आज पूरा देश दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के अगुवाई वाली दिल्ली सरकार के मॉडल से प्रभावित हो रहा है और आप का जनाधार निरंतर बढ़ता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि दोनों ही सरकारों ने अपने फायदे के लिए काम किए हैं और जनता की परेशानियों का निराकरण नहीं किया है।
उत्तराखंड में पहाड़ों से पलायन, बेरोजगारी की समस्या और पर्यटन का घटना प्रदेश के लिए चिंता का विषय है। उत्तराखंड में आप की सरकार अगर बनती है तो सबसे पहले पहाड़ों से पलायन के रोकथाम के लिए योजनाए बनाई जाएँगी और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार द्वारा किए गए वादे दिल्ली में पूरे किए गए हैं। शिक्षा और चिकित्सा व्यवस्था को केजरीवाल सरकार ने उत्तम बनाया है। उत्तराखंड में भी उसी मॉडल पर लोगों को बुनियादी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
महिलाओं की सुरक्षा और रेहडी पटरी वालों का ध्यान रखना आप का पहला कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि उनका पूरा जीवन जनता की सेवा के लिए न्योछावर है। जन सेवक के रूप में जनता भी उन्हें भरपूर समर्थन दे रही है। अगर जनता का भरपूर समर्थन मिला तो आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। इस दौरान सुनील सैनी, निर्वाण सैनी, ब्रजगोपाल, प्रमोद, दुर्गेश अग्रवाल सुनीता, संगीता, संयोगिता, अशोक कश्यप, प्रमोद सैनी, राजेश अग्रवाल, राहुल, श्रेय सैनी, गौरव सैनी, सन्नी, अक्षय, शौकत अली, राहुल अग्रवाल, जयपाल सिंह, साहूकार, आदि आप कर्यकर्ता उपस्थित रहे।