Sanjay Singh: AAP राज्यसभा MP संजय सिंह हुए सस्पेंड

Sanjay Singh: AAP राज्यसभा MP संजय सिंह हुए सस्पेंड , राहुल गांधी ने पीएम पर साधा निशाना
monsoon session 2022:आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सदन में नारेबाजी, कागज फाड़कर चेयर की तरफ फेंकने के आरोप में इस हफ्ते के शेष दिनों के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। राज्यसभा के डिप्टी स्पीकर ने  हरिवंश ने इस बात की जानकारी दी है। उपसभापति हरिवंश ने ऐलान किया कि मंगलवार को लांच के बाद कार्यवाही के दौरान AAP सदस्य संजय सिंह ने अशोभनीय आचरण का परिचय दिया था। हरिवंश ने कहा कि सिंह ने न केवल सदन के नियमों की अवहेलना की बल्कि आसन के निर्देशों का भी पालन नही किया और कागज फाड़कर उनके टुकड़े आसन की तरफ फेंके। उन्होंने कहा कि सिंह का आचरण सदन की गरिमा के खिलाफ था।

संजय सिंह के विरुद्ध नियम 256 लगाए जाने का ऐलान 
हरिवंश ने  संजय सिंह के विरुद्ध नियम 256 लगाए जाने का ऐलान किया। यह नियम किसी सदस्य द्वारा असंसदीय आचरण करने पर उन्हें सदन से निलंबित किए जाने से जुड़ा  है। संसदीय कार्य राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने इस संबंध में एक प्रस्ताव प्रस्तुत किया जिसे सदन ने ध्वनिमत से स्वीकार कर लिया। इसके बाद उपसभापति ने आप सांसद को सदन से बाहर जाने का निर्देश दिया लेकिन सिंह सदन से बाहर नहीं गए। इस पर उपसभापति ने 12:03 बजे कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी।
Previous articleरणवीर पर FIR दर्ज, उर्फी जावेद के फोटोशूट पर लोगों ने उठाए सवाल, अभिनेत्री ने दिया करारा जवाब
Next articleकांग्रेस पर सुब्रमण्यम स्वामी ने साधा निशाना ,कहा -‘चिकन खुद फ्राई होने आ गया’