VIDEO: तहलका मचा रहा है ये रिकॉर्ड तोड़ हरियाणवी गाना….सपना चौधरी का ‘तेरी आंख्या का यो काजल’ भूल जाएंगे आप

राजसत्ता एक्सप्रेस। हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी किसी पहचान की मोहताज नहीं है। अपने डांस और गानों से वो लाखों दिलों पर राज करती हैं। सपना का डांस लोगों के दिलों दिमाग पर छा जाता है। बच्चों से लेकर जवान और बुजुर्गों तक हर उम्र का व्यक्ति उनकी फैन है। सपना का हिट हरियाणवी नंबर ‘तेरी आंख्या का यो काजल’ तो आज भी जब बजता है, तो अपने आप पैर थिरकने लगते हैं। अब सपना के इस गाने का रिकॉर्ड तोड़ने वाला हरियाणवी गाना मार्केट में आ गया है। इस रिकॉर्ड तोड़ गाने का नाम ‘बहू काले की’ है।

इस गाने को खूब पसंद किया जा रहा है। यू-ट्यूब पर पर इसे 482 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसने सपना के गाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हालांकि,

ओवरऑल परफॉर्मेंस के मुकाबले में सपना का गाना अब भी टॉप पर बना हुआ है। दरअसल, म्यूजिक कंपनी ने सपना चौधरी  ‘तेरी आंख्या का यो काजल’ ई बार यू-ट्यूब पर अपलोड किया है और हर बार उसे उतना ही प्यार मिला है।

साथ ही सपना के इस गाने को अलग-अलग चैनल से भी अपलोड किया गया है. सभी चैनलों और अलग-अलग मंचों पर सपना के इस गाने के वीडियो की बात करें तो इसे 800 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. लेकिन किसी एक ऑफिशियल चैनल द्वारा रिलीज किए गए वीडियो के तौर पर देखें तो ‘बहू काले की’ हरियाणवी गाने के व्यूज ज्यादा हैं. बता दें कि बहू काले की गाने को हरियाणा के स्टार सिंगर गजेंदर फोगाट और अनु कादयान ने गाया है।

इस खबर को लिखे जाने तक यू-ट्यूब पर ‘बहू काले की’ हरियाणवी गाने के ऑफिशियल वीडियो को 48,20,23,590 (करोड़) व्यूज मिल चुक हैं। वहीं, सपना चौधरी के सबसे हिट गाने ‘तेरी आंख्या का यो काजल’ के ऑफिशियल वीडियो पर 469,389,605  व्यूज मिले हैं।

हरियाणा म्यूजिक इंडस्ट्री की सपना चौधरी एक ऐसी स्टार हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग केवल हरियाणा तक सीमित नहीं है, बल्कि भारत के कोने-कोने में उनके फैंस हैं।

इनकी इसी फैन फॉलोइंग की वजह से उन्हें बिग बॉस के घर का सफर जीने का भी मौका मिला। इस शो में भी उनको दर्शकों से खूब प्यार मिला। हालांकि, वो शो जीत नहीं सकी थीं।

Previous articleCoronavirus News कभी खत्म नहीं होगा कोरोना वायरस, हमेशा रहेगा आस-पास, WHO ने दी चेतावनी
Next articleमुंबई पुलिस की मदद को अक्षय कुमार ने बढ़ाया हाथ, दान किए सेंसर वाले 1 हजार बैंड