‘केदारनाथ’ में सारा ने अपने जबरदस्त अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया है. उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया है.
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान बेहद ही खूबसूरत और टेलेंटेड हैं.

सारा का जन्म साल 1993 में मुंबई में हुआ था। ‘केदारनाथ’ में 25 साल की सारा का काम देखकर हर कोई उनसे काफी इंप्रेस है.

सोशल मीडिया पर भी सारा काफी एक्टिव रहती हैं. अक्सर वह अपने फैंस के लिए अपनी खूबसूरत तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं.
सारा अली खान की अपकमिंग फिल्म ‘सिंबा’ का ट्रेलर और कई सारे गाने रिलीज हो चुके हैं. जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया है.

आपको बता दें कि सारा अली खान ने इंग्लिश के साथ-साथ हिंदी में भी काफी अच्छी पकड़ रखती हैं. खूबसूरत सारा को बचपन से ही एक्टिंग का बेहद शौक था.फिल्म ‘केदारनाथ’ में सारा के साथ एक्टर सुशांत सिंह राजपूत नजर आए हैं। इस फिल्म ने अपने बजट से अधिक कमाई कर ली है.







