SP में आये, BSP के बागी तो बौखलाए सतीश चंद्र मिश्रा, बोले- जो मायावती का न हुआ वो किसी का नहीं होगा !

SP में आये, BJP के बागी तो बौखलाए सतीश चंद्र मिश्रा, बोले- जो मायावती का न हुआ वो किसी का नहीं होगा !
उत्तर प्रदेश . बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती के निर्देश पर BSP के प्रदेश कार्यालय पर पार्टी के महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा के अगुवाई में प्रदेश के सभी जनपदों  से आये पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, युवा वर्ग एवं वित्तविहीन शिक्षकों की समीक्षा बैठक की गई। इस समीक्षा बैठक में नकुल दुबे, अरुण दिवेदी, ब्रिज किशोर सिंह (डिंपल),ऋषभ सिंह,आनंद सिंह,प्रशांत सिंह उपस्थित  रहे।
इस बैठक में बहुजन समाज पार्टी  के महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने प्रदेश के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियां बताई तथा अपने अपने क्षेत्रों के हर एक परिवार में BSP  सुप्रीमो मायावती द्वारा किये गए कार्यों को जानकारी देने का दायित्व सौंपा। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी में अनुशासनहीनता के कारण से निकाले हुए विधायक सपा में जाकर शामिल हो रहे हैं। समाजवादी पार्टी अपने पार्टी में गद्दारों को भरने का कार्य कर रही है। जो BSP  मुखिया  मायावती और BSP  पार्टी का नहीं हो सकता वो किसी पार्टी का नहीं होगा। ये लोग जनता के हित के लिए नहीं अपने स्वार्थ के लिए राजनीति करते हैं।
BSP  महासचिव ने कहा 2022 में यूपी  में फिर से बहुजन समाज पार्टी  अपनी बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। जो भी पार्टियां चुनाव लड़ रही हैं वो सब बहुजन समाज पार्टी  से लड़ रही है। हमारा नक़ल करके बाकी पार्टियों ने भी प्रबुद्ध सम्मलेन प्रारम्भ किया परन्तु  BSP की लोकप्रियता देखकर उनका मनोबल चकना-चूर हो गया है। जनता ने इस बार BSP  को और बहन मायावती को जिताने का मन बना लिया है। हमारे वित्तविहीन संघ के कर्मचारी एवं शिक्षक भाई-बहन घर-घर जाकर पार्टी के लिए मेहनत कर रहे हैं और आप सबकी ये मेहनत रंग लाएगी। भारतीय जनता पार्टी  ने जो अयोध्या और भगवान श्री राम के नाम पर जो चंदा बटोरा है वो सब ये अपनी रथ यात्रा और रैलियों में प्रयोग  करेंगे।
जब विधानसभा चुनाव पास आ रहा है तब जनता को केवल  बेवकूफ बनाने के लिए पेट्रोल और डीजल के आसमान छूते दामों पर बैठक करने का नाटक करने लगे। BSP पार्टी एक मिशन की पार्टी है और आप लोग BSP  की ताकत हैं। BJP  से तो जनता इस कदर रूठी  है कि उनको गांव में घुसने नहीं दिया जा रहा है। जनता SP और BJP  का अपराधराज विसरी नहीं है। किस प्रकार  इनकी सरकारों में हत्याएं, महिलाओं के साथ अत्याचार, भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी, माफियागिरी, जमीन कब्ज़ा, बेरोजगारी किसानों के ऊपर अत्याचार हुआ है वो सब हमेशा याद रहेगा। केवल 2 माह  और हैं जितना अत्याचार करना है कर लें उसके पश्चात  BJP सरकार में फिर से प्रदेश का खुशहाल माहौल बन जायेगा।
Previous article75 हजार KM की यात्रा करके देश की राजधानी पहुंची NSG की ऐतिहासिक कार रैली, स्मृति ईरानी ने दिखाई हरी झंडी !
Next articleअमरोहा में बोले राकेश टिकैत किसानों का संघर्ष रुकने वाला नहीं…