2024 लोकसभा इलेक्शन से पहले SBSP करेगी गठबंधन: ओम प्रकाश राजभर

2024 लोकसभा इलेक्शन से पहले SBSP करेगी गठबंधन: ओम प्रकाश राजभर

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने शुक्रवार यानी आज बस्ती जनपद के सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता किया। उस प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा, “लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी का गठबंधन हो जाएगा।” उन्होंने उस पार्टी का नाम नहीं बताया, जिससे गठबंधन करेंगे।

प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने ये भी कहा, “महिला अधिकार महा रैली मंडलवार शुरू हो गई है। 8 जनवरी को राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में महिला अधिकार महा रैली होगी। जिसमें पूरे मंडल से कई हजार महिलाएं आएंगी।”

‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर ओपी राजभर ने कहा, “राहुल गांधी काफी मेहनत कर रहे हैं, इसका उन्हें लाभ मिल रहा है। देश को आजादी मिलने के बाद सबसे अधिक काम कांग्रेस ने किया। कई पार्टी सत्ता में आई, लेकिन जितना काम कांग्रेस ने किया कोई पार्टी नहीं कर सकती।”

शुक्रवार यानी 6 जनवरी को ओम प्रकाश राजभर ने सुभासपा की सदस्यता लेने पर लोगों को 3 साल की सुरक्षा की गारंटी देने की बात कही थी। उन्होंने बलिया जनपद के रसड़ा विधानसभा में इस बात की घोषणा की थी। इसके लिए उन्होंने ये भी बताया कि लोगों को 10 रुपए की पर्ची कटवानी पड़ेगी।

Previous articleकंझावला कांड में मृतिका की दोस्त निधि करती थी गांजा सप्लाई, 2020 में हो चुकी है अरेस्ट
Next articleरणबीर स्टारर ‘एनिमल’ से सनी देओल की ‘गदर 2’ का महामुकाबला ! इस दिन रिलीज होंगी फिल्में