सोनीपत में गिरी स्कूल की छत, 20 से ज्यादा छात्र-छात्राएं घायल, राहत कार्य जारी

नई दिल्ली। हरियाणा के सोनीपत में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक स्कूल की छत गिरने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है छत गिरने हुई घटना में करीब 25 छात्र-छात्राओं को गंभीर चोटें आई है।  वहीं कई घायलों को पीजीआई में रेफर किया गया है।

बता दें, घटना सोनीपत के गन्नौर की बताई जा रही है। जहां गांव बाय रोड पर स्थित एक स्कूल की अचानक छत गिर गई। इस हादसे में दो दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं के गंभीर रूप से घायल होने की खबर सामने आ रही है। वहीं तीन मजदूर भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

घटना में घायल हुए छात्र-छात्राओं को गन्नौर के सामुदायिक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है 5 छात्रों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है, जिन्हें खानपुर में पीजीआई में रेफर किया गया है। गन्नौर के CMO राजकिशोर ने बताया, “किसी भी बच्चे को गंभीर चोट नहीं है। सभी बच्चे सुरक्षित हैं।”

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles