नोएडा-कालिंदी कुंज रोड से हटाया गया बैरिकेड

खोला गया शाहीन बाग का एक रास्ता

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और NRC के विऱोध प्रदर्शन में पिछले दो दिन से बंद सड़क को प्रदर्शनकारियों ने खोल दिया है। जानकारी के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने एक तरफ की सड़क को खोला है। इससे दिल्ली से नोएडा आने-जाने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी। प्रदर्शनकारियों ने जिस रास्ते को खुलवाया है, वह बेहद पतला है। जिस कारण यहां से सिर्फ बाइक और कार ही नोएडा और फरीदाबाद जा सकती है।

वहीं अगर डीसीपी साउथ ईस्ट की मानें तो महज कुछ मिनट के लिए कालिंदी कुंज से रोड नंबर 9 शाहीन बाग प्रदर्शन साइट के पास का रोड शाहीन बाग के ही कुछ प्रदर्शनकारियों ने खुलवाया। हालांकि शाहीन बाग के ही प्रदर्शनकारियों के दूसरे गुट ने इसे बंद करवा दिया।

खोला गया शाहीन बाग का एक रास्ता

 

प्रदर्शनकारियों ने शाहीन बाग वाले मुख्य रास्ते को नहीं खोला है. सिर्फ एक वैकल्पिक रास्ते को खोला गया है. प्रदर्शनकारियों द्वारा इस रास्ते को खोलने से स्थानीय लोगों को सहूलियत होगा. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त किए गए वार्ताकारों से बातचीत के बाद अबुल फजल वाले रास्ते को खोलने का फैसला लिया गया है.

बता दें कि शुक्रवार को भी ये मार्ग खोला गया था, जिसके बाद लोगों को राहत दिखी. लेकिन 40 मिनट बाद ही रोड फिर बंद कर दिया गया।

इससे पहले शनिवार सुबह वार्ताकार संजय हेगड़े और साधना रामचंद्रन शाहीन बाग पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की. वार्ताकारों की कोशिश चौथे दिन रंग लाई और प्रदर्शनकारियों ने उम्मीद का एक रास्ता खोलने को तैयार हो गए.