Entertainment News: शाहिद कपूर और कृति एक साथ मिलकर बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगे धमाल, ऐसी होगी फिल्म की स्टोरी

Entertainment News: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इस समय इंडस्ट्री की सबसे बिजी एक्ट्रेसेस में से एक है। वर्तमान समय में उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट हैं। इस बीच खबर निकल कर आ रही है कि कृति जल्दी एक और बड़ी फिल्म में दिखाई दे सकती हैं।

इस फिल्म को दिनेश विजन बना रहे हैं। फिल्म में वह  अभिनेता शाहिद कपूर के अपोजिट नजर आने वाली हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें यह बताया गया था कि शाहिद कपूर और दिनेश पहली बार एक साथ काम करने जा रहे हैं। अब इस फिल्म की मुख्य अभिनेत्री के लिए कृति सेनन को चुना गया है। यह पहला अवसर होगा जब कृति शाहिद के साथ स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे .

जल्द होगी फिल्म की घोषणा 

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, इस फिल्म के लिए कृति सेनन ने पेपर वर्क पूरा कर लिया है और जल्द ही फिल्म का ऐलान कर सकती हैं। जानकारी के अनुसार फिल्म में लोगों को एक अनूठी लव स्टोरी देखने को मिलेगी। कहानी की मांग एक नई जो़ड़ी की थी जिसके बाद दोनों  बॉलीवुड स्टार्स को कास्ट किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों इस वर्ष अक्टूबर-नवंबर से इस फिल्म पर शूटिंग प्रारंभ कर सकते हैं।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles