VIDEO: जब फुटबॉल खेल रहे शाहरुख ने लगाए गोल पर गोल, ये देख चिढ़ गये आर्यन

राजसत्ता एक्सप्रेस। बॉलीवुड के बादशाह खान शाहरुख खान भले ही कितने बिजी क्यों न हो, लेकिन वो अपने बच्चों के लिए वक्त निकाल ही लेते हैं। इन दिनों वे शूटिंग से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो इस समय अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। उनकी हमेशा ही कोशिश रहती है कि वो ज्यादा से ज्यादा समय अपने बच्चों के साथ बिताएं, उन्हें पढ़ाए-लिखाएं। उनकी परवरिश में कोई कमी नहीं रखें। इसलिए तो वो लॉकडाउन पीरियड में कंप्लीट फैमिली मेन नजर आ रहे हैं।

इस बीच सोशल मीडिया पर शाहरुख खान का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने बड़े बेटे आर्यन के साथ फुटबॉल खेलते दिखाई पड़ रहे हैं।  इस वीडियो को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इस पुराने वीडियो में आप आर्यन और शाहरुख खान को आपने-सामने देख सकते हैं। दोनों साथ फुटबॉल इंजॉय कर रहे हैं। वीडियो में उनके साथ संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर और एक्ट्रेस अनन्या पांडे भी नजर आ रही हैं।

फुटबॉल के मैदान में आर्यन और शाहरुख का मुकाबला देखने लायक है।शाहरुख गोल पर गोल मारते दिख रहे हैं और ये देखकर आर्यन थोड़े चिढ़े हुए दिखाई पड़ते हैं। फिर शाहरुख एक्ट्रेस अनन्या पांडे की बहन शनाया को गोल करने के लिए बोलते हैं और वो भी काफी शानदार किक मारती हैं। हालांकि, ये वीडियो काफी पुराना लगता है, क्योंकि इसमें आर्यन, अनन्या और शनाया स्कूल गोइंग लग रहे हैं। अब ये तीनों बड़े हो चुके हैं और अनन्या पांडे तो बॉलीवुड में एंट्री भी ले चुकी हैं।