Sunday, April 20, 2025

‘जवान’ में शाहरुख का डबल रोल है, ये है फिल्म की कहानी

पठान के बाद शाहरुख खान एक बार फिर से एक्शन मोड़ में लौट रहे हैं। हाल ही में उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जवान’ का टीजर रिलीज किया गया है, जिसे देखकर फैंस का उत्साह बढ़ गया है। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण होंगी। वहीं पहली बार साउथ की नयनतारा और विजय सेतुपति भी नजर आने वाले हैं।

‘जवान’ के टीजर में भरपूर गोलीबारी और ताबड़तोड़ ऐक्शन है। साथ ही 2 मिनट और हाफ सेकंड के इस छोटे से टीजर में शाहरुख खान का पुलिस ऑफिसर से लेकर विलेन तक का रूप देखने को मिला। उनके इस ट्रांसफॉर्मेशन की फैंस तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।
ट्रेलर आने से पहले शाहरुख का गंजा लुक लीक हो गया था। फिल्म के कुछ एक्शन सीक्वेंस भी बाहर आए थे। लेकिन मेकर्स ने उन्हें पहले ट्रेलर में जगह नहीं दी है। बताया जा रहा है कि अगस्त में फिल्म का दूसरा ट्रेलर आएगा। लेकिन इस ट्रेलर में एक सीन है, जिसके आधार पर ‘जवान’ की कहानी पता लगने की बात कही जा रही है।
फिल्म में शाहरुख का डबल रोल है। इसमें एक किरदार बेटे का होगा और दूसरा पिता का। शाहरुख का जो पिता वाला किरदार है, वो पहले इंडियन आर्मी में था। बाद उसे मरा हुआ मान लिया गया। ट्रेलर में एक सीन है, जहां कुछ स्पेशल फोर्सेज के लोग एक जवान की आखिरी विदाई में शामिल होने आए हैं। ये शायद वही पिता वाला किरदार है, जिसे मरा हुआ मान लिया गया है। लेकिन वो असल में मरा नहीं है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles