“पठान फिल्म विवाद” के बीच शाहरुख खान का बड़ा बयान, बोले -दुनिया चाहे कुछ …..

“पठान फिल्म विवाद” के बीच शाहरुख खान का बड़ा बयान, बोले -दुनिया चाहे कुछ …..
Kolkata International Film Festival: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की आगामी फिल्म‘पठान’ पर कंट्रोवर्सी के बीच उन्होंने बड़ा बयान दिया है। वृहस्पतिवार यानी बीते कल कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (Kolkata International Film Festival) में ऑडियंस  को संबोधित करते हुए एक्टर बोले, कुछ दिनों से हम लोग यहां पर नहीं आए हैं। आप लोगों से मिलना नहीं हो पाया है, पर अब दुनिया सामान्य हो गई है। हम सब खुश हैं, मैं सबसे ज्यादा खुश हूं, ये बात मुझे बताने में बिल्कुल प्रोब्लम नहीं है कि दुनिया चाहें कुछ भी कर ले, मैं और आप लोग जितने भी पॉजिटिव लोग हैं, सब जिंदा हैं।

आगे लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने ने सोशल मीडिया पर कहा, आज के टाइम में सोशल मीडिया द्वारा एक कलेक्टिव नरेटिव दिया जाता है। मैंने कहीं पढ़ा था, निगेटिविटी सोशल मीडिया के यूज को बढ़ाती है। इसके अतिरिक्त इसकी कमर्शियल वैल्यू भी इंक्रीज होती है।
एक्टर ने कहा कि इस प्रकार की कहानियां हमें भटकाने और बांटने का काम करती है। फिल्म  इंसान की बर्ताव को दिखाता है। जिससे मानव भाईचारा और सहानुभूति बढ़ती है। उन्होंने ने अपने संबोधन की शुरुआत बांग्ला में की थी। उनका बोलना था कि बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों की तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी।