2024 तक शक्तिकांत दास RBI के गवर्नर बने रहेंगे !

RBI Governor
भारतीय रिजर्व बैंक  के गवर्नर शक्तिकांत दास को केंद्र सरकार ने 2024 तक के लिए RBI  का गवर्नर नियुक्त कर दिया है। बता दे कि शक्तिकांत दास का कार्यकाल 10 दिसंबर 2021 को पूर्ण हो रहा था। परन्तु  PM नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट नियुक्ति समिति ने 2024 तक उनका कार्यकाल बढ़ा दिया।
उर्जित पटेल ने वर्ष 2018 में निजी कारणों का हवाला देते हुए RBI  गवर्नर पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद शक्तिकांत दास भारतीय रिजर्व बैंक  के 25 वें गवर्नर बने। उन्होंने 10 दिसंबर 2018 को रिजर्व बैंक के गवर्नर का पदभार संभाला था।
बता दे कि शक्तिकांत दास पूर्व वित्त सचिव और वित्त आयोग के सदस्य भी रह चुके हैं। वर्ष  2016 में जब देश में नोटबंदी का ऐलान हुआ था । उस दौरान शक्तिकांत दास आर्थिक मामलों के सचिव थे। नोटबंदी के दौरान उन्होंने सरकार का बचाव किया था।