Sharad Yadav Death: JDU के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन, 75 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

Sharad Yadav Death: JDU के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन, 75 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

जनता दल यूनाइटेड( JDU) के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का देहांत हो गया है। शरद यादव ने 75 वर्ष की आयु में अपनी  जीवन लीला को विराम दिया है। शरद यादव की स्वास्थ्य काफी दिन से खराब चल रहा था। गुरुवार शाम स्थिति ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली के फोर्टिस हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। जहां रात 9 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली।

शरद यादव की बेटी शुभाषिनी यादव ने इसकी जानकारी दी। शुभाषिनी ने ट्वीट में लिखा, ‘पापा नहीं रहे’। उनकी आयु 75 वर्ष थी।

उनके देहांत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लालू यादव, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा सहित कई नेताओं ने दुख जाहिर किया है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी शरद यादव के निधन पर दुख ब्यक्त किया। राहुल ने ट्वीट कर कहा कि मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है।

शरद यादव जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके थे. उनकी गिनती देश के समाजवादी नेताओं के रूप में होती थी। शरद यादव की देश के सभी राजनेताओं से बेहतर रिश्ते थे। वो जितने नीतीश कुमार के करीबी थे उतने ही लालू प्रसाद के भी।

Previous articleUP News: सीएम योगी ने चित्रकूट मंडल के विकास कार्यों का लिया जायजा
Next articleganga vilas cruise:MV गंगा विलास क्रूज आज वाराणसी से होगा रवाना, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी