शिंजो आबे के हत्यारे ने किया बड़ा खुलासा, बतायी गोली चलाने की असली वजह

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर गोली चलाने वाले हत्यारे ने पुलिस के सामने एक बड़ा खुलासा किया किया है। हत्यारे तेत्सुया यामागामी ने पुलिस को बताया कि उसने शिंजो आबे पर गोली इसलिए चलाई क्योकि जिस धार्मिक समूह से उसे शिकायत थी। शिंजो आबे उस धार्मिक समूह से जुड़े थे।
बता दे कि शुक्रवार को जापान से एक दुखद खबर सामने आई. जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या कर दी गई. दरअसल, पूर्व पीएम शिंजो आबे जापान के पश्चिमी शहर नारा में एक सभा को संबोधित कर रहे थे. इसी दौरान उनपर एक संदिग्ध व्यक्ति ने फायरिंग कर दी. इस हमले में जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को सीने में गोली लगी.
इसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा. आनन-फानन में घायल पूर्व पीएम आबे को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें बचाने की भरसक कोशिश की गई लेकिन उनकी जान ना बच सकी. अंत में जीवन और मौत से जूझते हुए जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे ने अंतिम सांस ली।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles