Monday, March 31, 2025

शिवपाल यादव ने सपा से गठबंधन को लेकर कही बड़ी बात- कहा, मुलायम सिंह यादव हमारे साथ हैं

UP 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों में हलचल देखने को मिल रही है। तो वहीं प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने भी सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा के माध्यम से 2022 के रण में शंखनाद कर दिया है। इसी सिलसिले में प्रासपा की सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा कानपुर देहात पहुंची।
कानपुर पहुंचे प्रासपा के प्रमुख  शिवपाल यादव ने कहा कि इस यात्रा को प्रारम्भ करने का उद्देश्य यह है कि भारतीय जनता पार्टी ने जो भी वायदे किए थे वो सभी अधूरे हैं एक भी वायदे पूर्ण नहीं किया। जनता के मध्य  में भारतीय जनता पार्टी ने जनता को झूठ बोलकर ठगने का कार्य किया हैउसकी वजह से देश में बहुत पीछे चला गया है। देश पर कर्जा भी बढ़ा है और उत्तर प्रदेश की जनता पर भी कर्जा बढ़ा है। महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी चरम सीमा पर हैं। इसलिए हमें सामाजिक परिवर्तन यात्रा लेकर जनता के लिए जाना पड़ रहा है।
2022 विधानसभा चुनाव को लेकर भी शिवपाल ने कई वादे किए उन्होंने कहा कि हर परिवार में एक बेटे और एक बेटी को नौकरी जरूर मिलेगी क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ने सब अधूरे वादे किए हैं. बीजेपी ने जनता के बीच कहा था कि हम काला धन लाएंगे, प्रत्येक व्यक्ति के खाते में 15 लाख  रुपए डालेंगे, 2 करोड़ बेरोजगारों को नौकरी देंगे। तीसरा वादा किया था कि किसानों की आय दोगुनी करेंगे लेकिन अब वो किसानों की दोगुनी आय के बजाय एक काला कानून और ले आये।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles