आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर के हेलीकॉप्टर की कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, घना कोहरा और खराब मौसम रहा कारण

आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर के हेलीकॉप्टर की कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, घना कोहरा और खराब मौसम रहा कारण

Sri Sri Ravi Shankar: आर्ट ऑफ लिविंग के फाउंडर श्री श्री रविशंकर के हेलीकॉप्टर की तमिलनाडु के इरोड में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। बताया जा रहा है कि श्री श्री रविशंकर को ले जा रहे कॉपर को खराब मौसम के चलते तमिलनाडु के इरोड जिले के सत्यमंगलम में आज 25 जनवरी को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।

सूत्रों के मुताबिक, श्री श्री रविशंकर चार अन्य लोगों के साथ एक प्राइवेट चॉपर से बेंगलुरु से तिरुपुर जा रहे थे। अत्यधिक कोहरे और खराब मौसम की वजह से आज सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। करीब 11:30 बजे, 50 मिनट के इंतजार के बाद मौसम साफ हो गया जिसके बाद हेलीकॉप्टर दोबारा से टेक ऑफ किया।