Sikkim Accident: सिक्किम में बड़ा सड़क हादसा, सेना के 16 जवानों के शहीद होने की खबर

Sikkim Accident: सिक्किम में बड़ा सड़क हादसा, सेना के 16 जवानों के शहीद होने की खबर

सिक्किम में एक भीषण सड़क दुर्घटना में शुक्रवार यानी 23 दिसंबर को  सेना के 16 जवान शहीद हो गए। घटना उत्तरी सिक्किम के जेमा इलाके में हुई। हादसे का शिकार वाहन तीन वाहनों के काफिले का अंग था, जो चटन से सुबह थंगू की तरफ रवाना था। घटना पर केंद्रीय  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शोक जाहिर किया है।

उन्होंने कहा कि उत्तरी सिक्किम में एक सड़क हादसे के चलते भारतीय सेना के सैनिकों की जान जाने का गहरा दुख है। राष्ट्र उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए हृदय से आभारी है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी दुर्घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि सिक्किम में सड़क हादसे में सेना के वीर जवानों के शहीद होने की खबर से मन अत्यंत व्यथित है। मैं प्रभु से सभी घायलों की कुशलता तथा दिवंगत जवानों की आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करता हूं। हम इन दु:खद क्षणों में भारतीय सेना एवं शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं।