Sikkim Avalanche: नाथूला हिमस्खलन में 7 की मौत, 20 से अधिक बचाए गए

Sikkim Avalanche

Sikkim Avalanche:सिक्किम के नाथुला रोड क्षेत्र में मंगलवार यानी 4 अप्रैल को भारी हिमस्खलन की चपेट में आने से एक बच्चे सहित 7 लोगों की जनहानि हुई है।

हिमस्खलन जवाहरलाल नेहरू रोड पर 15वें मील के पत्थर के निकट हुआ। जानकारी के अनुसार, नाथुला जा रहे 20-30 सैलानियों सहित पांच से छह गाडियां हिमस्खलन में फंस गई थी।

त्रिशक्ति कोर, इंडियन आर्मी और BRO प्रोजेक्ट स्वास्तिक की एक टीम त्वरित कार्रवाई में जुट गई और चौतरफा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। शाम 4 बजे तक 23 सैलानियों को बचाया गया और उन्हें भारतीय सेना की नजदीकी चिकित्सा सुविधाओं में भेजा गया। इलाके में सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है।

इसके अलावा, 350 फंसे हुए टूरिस्ट और 80 गाड़ियों को सड़कों से बर्फ हटाने के बाद निकाला गया। उधर, पीएम नरेंद्र मोदी ने इस दुर्घटना में जनहानि के प्रति शोक जाहिर किया है।

PMO ने ट्वीट कर कहा, “सिक्किम में हिमस्खलन से व्यथित हूं। उन लोगों के प्रति संवेदना जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। मुझे उम्मीद है कि घायल जल्द ही ठीक हो जाएंगे। बचाव अभियान जारी है और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।”

 

 

Previous articleबॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी अजय देवगन की ‘भोला’, कलेक्शन में आई भारी गिरावट
Next articleUP News: मजिस्ट्रेट लिखी बोलोरो ढो़ रही सवारी, ऐसे हुआ खुलासा