गायक फरमानी नाज की बढ़ी मुश्किलें , ससुराल वालों पर लगाए थे गंभीर आरोप, अब पति ने किया हैरान करने वाला खुलासा

गायक फरमानी नाज  की बढ़ी मुश्किलें , ससुराल  वालों पर  लगाए थे गंभीर आरोप, अब पति ने किए हैरान करने वाले दावे
भक्ति गाने, देशभक्ति गीत और हरियाणी सॉन्ग से पापुलर  हुईं फरमानी नाज इन दिनों विवादों में हैं। कुछ दिन पूर्व  नाज ने अपने पति इमरान पर गंभीर आरोप लगाए थे। अब इन आरोपों पर सफाई देते हुए इमरान ने कुछ बेहद हैरान करने वाले दावे किए हैं। एक यूट्यूब चैनल को दिए अपने साक्षात्कार में इमरान ने अपने ऊपर लगे आरपों को बेबुनियाद और झूठा बताया है।
इमरान ने बताया कि वर्ष 2017 में फरमानी नाज और इमरान का निकाह हुआ था और  लगभग डेढ़ वर्ष बाद उनका बेटा हुआ। इसके बाद फरमानी नाज अपने पिता के साथ मायके चली गई और फिर वापस नहीं लौटी। नाज के पति ने बताया कि नाज तीन वर्ष से अपने मायके  पर ही है और अपने बेटे से भी वो 3 साल से नहीं मिले हैं।
इमरान का कहना है कि वो कई बार फरमानी को वापस लाने के लिए ससुराल, लेकिन वो नहीं आईं और ना ही कभी बेटे से मिलने दिया गया। इमरान ने यह भी बताया कि उन्होंने SSP दफ्तर जाकर भी कई बार गुहार लगाई , लेकिन वहां भी उनकी कोई सुनवाई नही हुई ।
Previous articleशानदार फीचर्स से लैस SUV लॉन्च, 7.3 सेकेंड्स में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
Next articleBanda Boat Accident: बांदा जिले में लोगों से भारी नाव यमुना में समाई , 32 लापता, योगी ने जताया दुख