नेहा कक्कड़ ने रोहन प्रीत संग गुरुद्वारा में की शादी, देखें VIDEO और फोटो

सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहन प्रीत आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं। शनिवार को दोनों ने एक गुरुद्वारा में धूमधाम से शादी की। नेहा और रोहन की गुरुद्वारा वेडिंग के वीडियोज और फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

शादी के दौरान नेहा और रोहन प्रीत कलर कोऑर्डिनेटेड आउटफिट में नजर आए। फैन्स को दोनों की यह क्यूट केमिस्ट्री खूब पसंद आ रही है।

 

शादी के दौरान नेहा और रोहन ने पिंक लाइट कलर का आउटफ‍िट चुना। वायरल तस्वीरों में नेहा और रोहन की जोड़ी काफी खूबसूरत लग रही है।

https://www.instagram.com/p/CGusw84BCQp/

शादी से पहले दोनों के मेहंदी और संगीत के कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं।

शादी से पहले हल्दी और मेहेंदी की रस्में भी हुई थीं, जिनके वीडियो और फोटो से सोशल मीडिया भरा हुआ है।