2006 के विधासनभा चुनाव में लेफ्ट प्रचंड बहुमत के साथ बंगाल में फिर से सत्ता में वापसी की. बुद्धदेव भट्टाचार्य राज्य के फिर मुख्यमंत्री बने और उन्होंने राज्य में उद्योग लगाने और रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए कदम उठाने शुरू कर दिए. 18 मई 2006 को रतन टाटा ने हुगली जिले के सिंगूर में छोटी कार नैनो बनाने के प्रोजेक्ट का ऐलान किया. जमीन का अधिग्रहण शुरू हुआ.
जमीन अधिग्रहण के खिलाफ तत्कालीन विपक्ष की नेता ममता बनर्जी ने आवाज उठाई. उग्र आंदोलन हुआ और टाटा को सिंगूर छोड़ना पड़ा. उस समय गुजरात के मुख्यमंत्री वर्तमान के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थे. उन्होंने टाटा को गुजरात आमंत्रित किया और साणंद में नैनो को जमीन दी. बाद में 2011 में विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी ने लेफ्ट को हराया और राज्य की सीएम बन गईं और पिछले 14 साल से राज्य की मुख्यमंत्री हैं.



