Bigg Boss 16 में नजर आएंगे सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर किली पॉल, प्रतियोगी को मिलेगा सरप्राइज

Bigg Boss 16 में नजर आएंगे सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर किली पॉल, प्रतियोगी को मिलेगा सरप्राइज
Kili Paul in Bigg Boss 16: भारतीय टेलिविजन के सबसे चहेते और विवादित रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 16वें संस्करण का शुभारंभ हो चुका है. 1 अक्टूबर को बॉलीवुड के दबंग कहे जाने वाले अभिनेता सलमान खान के शो का बिग प्रीमियर हुआ था. पहले से ही ये शो बेहद सुर्खियां बटोर रहा है. शो के निर्माता लगातार एक के बाद एक ट्विस्ट कर रहे हैं और नए संस्करण को बेहतरीन बनाने के लिए इसमें नई चीजें एड रहे हैं.
अब, नई खबर सुनने को मिल रही हैं कि इंस्टाग्राम फेम किली पॉल को भी विवादित रियलिटी शो में एंट्री करने के लिए सिलेक्ट किया गया है. दरअसल बिग बॉस 16 का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें बिग बॉस के हाउस में तंजानिया के किली पॉल की एंट्री होती दिख रही है
शो के सूत्रों से पता चला है कि किली पॉल, जो तंजानिया के निवासी हैं और हिंदी बॉलीवुड गानों पर लिप-सिंकिंग और डांस के लिए फेमस हैं, एक स्पेशल थॉट के साथ हाउस में एंट्री करेंगे। वह एक स्पेशल वर्क  करने के लिए अंदर आएंगे। बताया जा रहा है कि किली पॉल के साथ कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक और एमसी स्टेन टास्क करेंगे।