देश ने इन 100 दिनों में सिर्फ ट्रेलर देखा है, अभी पूरी फिल्म बाकी है: पीएम मोदी

रांची में बोले PM मोदी
रांची में बोले PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को झारखंड के रांची शहर मे पहुंच गए हैं। पीएम ने नए झारखंड विधानसभा के नई भवन का उद्घाटन किया इसके बाद किसान मानधन योजना सहित कई विकास योजनाओं का शुभारंभ किया।

बतादें कि किसानों को प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के तहत तीन-तीन हजार रुपये पेंशन के तौर पर दिए जाएंगे। इस योजना की लागू करने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के नए विधानसभा भवन का उद्घाटन किया। बिहार से अलग राज्य बनने के करीब 19 साल बाद झारखंड को आज अपना नया विधानसभा भवन मिला है।

पीएम मोदी ने कहा कि आज का दिन झारखंड के लिए एक बड़ा ही लोकप्रिय ऐतिहासिक है। आज यहां झारखंड विधानसभा के नए भवन का लोकार्पण और सचिवालय के नए भवन का शिलान्यास भी किया गया है। राज्य बनने के लगभग 19 वर्ष के बाद आज, झारखंड में लोकतंत्र के मंदिर का लोकार्पण हो रहा है। ये भवन सिर्फ एक इमारत नहीं है। ये भवन एक ऐसा पवित्र स्थान है जहाँ झारखंड के लोगों के सुनहरे भविष्य की नींव रखी जाएगी। झारखंड की वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के सपने साकार होंगे।’ साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि 100 दिनों में हमने कई काम किया। देश ने इन 100 दिनों में सिर्फ ट्रेलर देखा है, अभी पूरी फिल्म बाकी है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जनता को लूटने वाले कुछ लोग अब सही जगह पहुंच चुके हैं।

प्रधानमंत्री ने प्लास्टिक के ढ़ेरों को खत्म करने की भी बात कही

पीएम ने कहा कि, 2 अक्टूबर को गांधी जी की 150वीं जयंती है। इस दिन हमें प्लास्टिक के ढेर को हटा देना है। कल से ही देश में स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत हुई है। इस अभियान के तहत 2 अक्टूबर तक हमें अपने घरों में, स्कूलों में, दफ्तरों में, सिंगलयूज प्लास्टिक को जमा करना है।

भात तारा मैदान में सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से 2 करोड़ से ज्यादा घर गरीबों के लिए बनवाए। अब 2 करोड़ और घरों के लिए काम किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘हम आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना लेकर आए। यहीं झारखंड से उसकी शुरुआत की। इसके तहत अब तक करीब 44 लाख गरीब मरीज़ों को इलाज का लाभ मिल चुका है, जिसमें से करीब 3 लाख झारखंड से है।’

पीएम मोदी ने कहा, ‘जीवन ज्योति योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से 22 करोड़ से ज्यादा देशवासी जुड़ चुके हैं। इनमें से 30 लाख से अधिक साथी झारखंड के ही हैं।’ साथ ही उन्होंने कहा कि इसी वर्ष मार्च से पेंशन योजना देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए चल रही है। श्रमयोगी मानधन योजना से अब तक 32 लाख से ज्यादा श्रमिक साथी जुड़ भी चुके हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि जिन लोगों ने ये सोच लिया था कि वो देश के कानून से भी ऊपर उठ चुके हैं, देश की अदालतों से भी ऊपर हैं, वे आज अदालत से जमानत की गुहार लगा रहे हैं। पीएम का हमला देश के पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम पर था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘नई सरकार बनने के बाद मुझे जिन राज्यों में सबसे पहले जाने का अवसर मिला, उनमें झारखंड एक है। इसी प्रभात तारा मैदान में मैंने हजारों लोगों के साथ योग किया था। इसी मैदान से आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत हुई थी।’ उन्होंने कहा कि झारखंड वह राज्य है जो गरीब और जनजातीय योजनाओं का लॉन्चिंग पैड है।

पीएम मोदी ने कहा, ‘आज मुझे साहिबगंज मल्टी-मॉडल टर्मिनल का उद्घाटन करने का सौभाग्य भी मिला है। ये सिर्फ एक और प्रोजेक्ट नहीं है, बल्कि इस पूरे क्षेत्र को परिवहन का नया विकल्प दे रहा है।’ साथ ही उन्होंने कहा, ‘ये जल मार्ग झारखण्ड को पूरे देश से ही नहीं, बल्कि विदेश से भी जोड़ेगा। इस टर्मिनल से यहां के आदिवासियों और किसानों को अपने उत्पाद अब  पूरे देश के बाज़ारों में आसानी से पहुंचाने में मदद मिलेगी।’

पीएम के संबोधन से पहले प्रभात तारा मैदान में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपने संबोधन में आर्टिकल 370, तीन तलाक बिल जैसे फैसलों के लिए पीएम मोदी का शुक्रिया अदा करते हुए उन्हें बधाई दी। इस साल महाराष्ट्र और हरियाणा के साथ-साथ झारखंड में भी विधानसभा के चुनाव होंगे।

रघुवर दास ने कहा, ‘प्रधानमंत्री ने 100 दिनों में दो जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने का ऐतिहासिक फैसला लिया। अब कश्मीर के लोगों को भी भारत सरकार की योजनाओं का फायदा मिलेगा। यह एक मजबूत निर्णय है। सीएम नो कहा कि देश के करोड़ों लोगों की मांग को पीएम मोदी ने पूरा किया।’

उन्होंने कहा धारा 370 हटाने से 1947 के बाद पीएम मोदी के नेतृत्व में देश को पूरी आजादी मिली है। इसके साथ ही तीन तलाक पीड़ित मुस्लिम बहनों को निजात दिलाने का काम भी प्रधानमंत्री ने किया। वर्षों से मुस्लिम महिलाओं की यह मांग थी।

सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा, ‘पीएम मोदी ने कई महत्वाकांक्षी योजना पीएम मोदी के द्वारा लॉन्च किया गया। इन योजनाओं से देश के करोड़ों लोग लाभान्वित होंगे। इससे पहले भी आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत पीएम मोदी ने रांची से ही की थी, जिसका फायदा आज लाखों लोगों को मिल रहा है।’

पीएम मोदी ने पांच परियोजनाओं का वादा प्रदेश के लोगों से किया 7 है। पीएम मोदी ने रांची में तीन राष्ट्रीय और दो राज्य स्तरीय योजनाओं का शुभारंभ किया हा। साथ ही साहिबगंज मल्टीमॉडल टर्मिनल (बंदरगाह) का भी उद्घाटन भी किया। पीएम मोदी के दौरे को लेकर सुरक्षा के चाकचौबंद व्यवस्था की गई है। जगह जगह पर सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उनका स्वागत किया।

 

Previous articleउन्नाव हिंदुस्तान पेट्रोलियम के गैस रीफिलिंग प्लांट में लगी आग, तीन लोग घायल
Next articleभैंस चोरी के बाद अब आजम खान पर बकरी चुराने का मुकदमा दर्ज