सोनाक्षी सिन्हा को है शादी के बंधन में बंधने की जल्दी, लेकिन क्यों

Sonakshi Sinha

मुंबई: हुआ कुछ ऐसा है कि शो में जब आलिया, वरुण और सोनाक्षी से शादी के बारे में पूछा गया, तो सोनाक्षी ने जवाब देते हुए कहा कि वो आलिया और वरुण से पहले शादी कर सकती हैं। सोनाक्षी का कहना है कि वो जल्ह ही शादी कर लाइफ़ सेटल करना चाहती हैं।

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही फ़िल्म कलंक में नज़र आने वाली हैं। फ़िल्म में उनके साथ आलिया भट्ट, वरुण धवन, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित और आदित्य रॉय कपूर भी हैं। कलंक के टीज़र रिलीज़ के साथ ही दर्शकों को बेसब्री से इस फ़िल्म का इंतज़ार है। फ़िल्म रिलीज़ में अभी भले ही काफ़ी समय बाकि हो, पर फ़िल्म की स्टारकास्ट अभी से ही इसके प्रमोशन में लग गई है।

वहीं हाल ही में एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा, वरुण धवन और आलिया भट्ट के साथ कलंक के प्रमोशन के लिये एक रियलिटी शो में पहुंची। इस दौरान शो में वरुण, आलिया और सोनाक्षी से शादी को लेकर कुछ सवाल-जवाब किये गये। इनमें से एक सवाल ये भी था कि तीनों में से सबसे पहले शादी कौन करेगा। अब शो में सोनाक्षी का जवाब सुनकर ऐसा लगा, जैसे मानों वो इसी सवाल के इंतज़ार में थी।

हुआ कुछ ऐसा है कि शो में जब आलिया, वरुण और सोनाक्षी से शादी के बारे में पूछा गया, तो सोनाक्षी ने जवाब देते हुए कहा कि वो आलिया और वरुण से पहले शादी कर सकती हैं। सोनाक्षी का कहना है कि वो जल्ह ही शादी कर लाइफ़ सेटल करना चाहती हैं। इसके साथ एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि उन्हें एक अच्छे लड़के की तलाश है और जब वो तलाश पूरी जायेगी, उस दिन वो शादी करने में देरी नहीं लगायेंगी।

सोनाक्षी के इस जवाब से एक बात साफ़ है कि कुछ भी हो जाये शादी की रेस में वो वरुण और आलिया को मात देकर ही रहेंगी। असल में सोनाक्षी को इतनी जल्दी क्यों है ये बात, तो सिर्फ़ वो ही जानती हैं। इसके अवाला ये भी हो सकता है कि वो जिस बंदे को डेट कर रही हैं, उसे जल्द शादी का हिंट दे रही हों।

वैसे ये तो आप सभी जानते ही हैं कि एक तरफ़ जहां वरुण धवन का नाम नताशा दलाल और आलिया भट्ट का रणबीर कपूर साथ जोड़ा जाता है। वहीं कुछ समय से सोनाक्षी सिन्हा का नाम नोटबुक से डेब्यू करने वाले जहीर इकबाल के साथ जोड़ा रहा है। हांलाकि, इस पर सोनाक्षी या जहीर की तरफ़ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Previous articleमुस्लिम लीग को ‘वायरस’ कहने पर योगी के खिलाफ शिकायत दर्ज
Next articleतो अब वैद्यनाथ के मालिक संभालेंगे उमा की विरासत