सोनिया गांधी का भाजपा पर तंज,कहा -देश की उपलब्धियों को तुच्छ साबित करने पर तुली है सरकार

सोनिया गांधी का भाजपा पर तंज,कहा -देश की उपलब्धियों को तुच्छ साबित करने पर तुली है सरकार

भारत की स्वतंत्रता के 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी भारतवासियों को  बधाई व शुभकामनाएं दीं। उनकी तरफ से दिए गए बयान में कहा गया कि बीते 75 वर्षों में देश ने अपने प्रतिभाशाली देशवासियों के कठिन परिश्रम  के बल पर विज्ञान, शिक्षा, स्वास्थ्य और सूचना प्रौद्योगिकी समेत सभी क्षेत्रों में अमिट छाप छोड़ी है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने इस दौरान  केंद्र पर भी निशाना साधते हुए बोला कि, हमने पिछले  75 सालों में कई गौरवान्वित उपलब्धियां प्राप्त कि हैं , परंतु आज की आत्ममुग्ध सरकार हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के महान बलिदानों और देश के गौरवशाली उपलब्धियों को तुच्छ साबित करने पर तुली हुई है।” उन्होंने आगे कहा, सियासी फायदे के लिए ऐतिहासिक तथ्यों पर कोई भी झूठ तथा गांधी-नेहरू-पटेल-आजाद जी जैसे महान देश के नेताओं को असत्यता के आधार पर कटघरे में खड़े करने की हर कोशिश का भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी।

देश ने छोड़ी गौरवपूर्ण छाप 

सोनिया गांधी बोलीं , “देश ने अपने दूरदर्शी नेताओं के अगुवाई  में एक तरफ जहां स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था स्थापित की, वहीं प्रजातंत्र और संवैधानिक संस्थाओं को मजबूत बनाया। इसके साथ ही साथ देश ने भाषा-धर्म-संप्रदाय की कसौटी पर हमेशा  खरा उतरने वाले अग्रणी देश के रूप में गौरवपूर्ण पहचान बनाई है।”

 

Previous articleNepal News: नेपाली राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने सिटीजन अमेंडमेंट बिल को वापस संसद भेजा, बोली- और चर्चा की आवश्यकता
Next articleUP News : CM योगी ने विधानसभा पर फहराया तिरंगा ,स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजधानी में कई कार्यक्रम आयोजित