रायबरेली लोकसभा सीट से सोनिया ने किया नामांकन, प्रियंका गांधी समेत पूरा परिवार रहा मौजूद

सोनिया गांधी

नई दिल्ली: यूपीए अध्यक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी ने गुरूवार को रायबरेली लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। नामांकन से पहले उन्होंने स्थानीय कांग्रेस मुख्यालय में हवन-पूजन किया। इस दौरान उनके साथ उनके बेटे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रॉबर्ट वाड्रा समेत पूरा परिवार मौजूद रहा। सोनिया गांधी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले रायबरेली में एक रोड शो भी किया।

अबकी बार यूपीए अध्यक्ष सोनिया का रायबरेली में पांचवां चुनाव है, इसीलिए कांग्रेस ने चुनावी मैदान में नया नारा दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ता ‘इस बार 5 लाख पार’ नारे के का उद्घोष करते हुए मैदान में उतरे थे। रायबेरली से 1952 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पति फिरोज गांधी ने जीत हासिल कर कांग्रेस का खाता खोला था। ये सिलसिला अब तक बना रहा है, इस सीट से कांग्रेस अबतक महज तीन बार ही शिकस्त झेली है जिनमें गांधी परिवार का कोई सदस्य मैदान में नहीं उतरा था।

इससे पूर्व सोनिया अपने पुरोहित गया प्रसाद शुक्ल के आवास पर पहुंचीं। इंदिरा गांधी भी यहीं से पूजा-अर्चना के बाद नामांकन करने जाती थी। नामांकन के बाद रायबरेली कार्यालय सोनिया जायेंगी और चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगी। गौरतलब हो कि रायबरेली कांग्रेस परिवार की परम्परागत सीट है। सोनिया गांधी का मुकाबला इस बार भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह से है, जो कांग्रेस छोड़कर हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं। सपा और बसपा ने रायबरेली से उम्मीदवार नहीं उतारा है। सोनिया इस सीट पर 2004 से लगातार जीतती आ रही हैं। उनके साथ अखिलेश सिंह, सतीश शर्मा और एमएलसी दीपक सिंह भी मौजूद हैं।

आपको बता दें कि रायबरेली लोकसभा सीट के लिए मतदान पांचवे चरण के तहत छह मई को होगा। सोनिया का मुकाबला दिनेश प्रताप सिंह से है, जो कांग्रेस छोडकर हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं। सपा और बसपा ने रायबरेली से उम्मीदवार नहीं उतारा है। सोनिया इस सीट पर 2004, 2006 (उपचुनाव), 2009 और 2014 में विजयी रही हैं।

Previous articleरूठी बीवी को मनाना है तो पति को करना होगा कुछ इस तरह का काम…
Next articleतुलसी की पत्ती के साथ दूध पीने से झट से खत्म हो जाएगी किडनी की समस्या