सोनिया ईडी कार्यालय पहुंची , कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुंबई में रोकी ट्रेन

सोनिया ईडी कार्यालय पहुंची , कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुंबई में रोकी ट्रेन
sonia gandhi on ed office: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी को प्रवर्तन निदेशालय ने नेशनल हेराल्ड अखबार मामले में आज तीसरे दिन प्रस्तुत होने के लिए तलब किया है।
इससे पूर्व  बुधवार यानी बीते कल कांग्रेस अध्यक्ष से ED ने लगभग 6 घंटे तक सवाल जवाब किया था ।
इस दौरान कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पूरे भारत में विरोध प्रदर्शन किया। वहीं बीते कल भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा है। इस सिलसिले में मुंबई के बोरिवली में दल के कार्यकर्ताओं ने ईडी की कार्यवाही के खिलाफ ट्रेन रोक कर विरोध  प्रदर्शन किया।

आपको बता दें कि एजेंसी सोनिया गांधी से नेशनल हेराल्ड से जुड़े वित्तीय अनियमितता के मामले में सवाल जवाब कर रही है। वहीं बीते महीने जून में राहुल गांधी से भी एजेंसी ने पूछताछ की थी।

कांग्रेस अध्यक्ष से हो रही पूछताछ के चलते कांग्रेस देशभर में ‘सत्याग्रह’ के जरिए विरोध प्रदर्शन कर रही है। बुधवार यानी बीते कल भी कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ता दिल्ली में पार्टी हेडक्वार्टर  पर विरोध प्रदर्शन के लिए इकट्ठा हुए। ऐसे में विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में पार्टी मुख्यालय के सामने भारी पुलिस बल को तैनात किया गया हैं। जानकारी के अनुसार कांग्रेस का सत्याग्रह सुबह 10 बजे से प्रारंभ होकर सोनिया गांधी के लौटने तक चलता रहेगा।