ED कार्यालय में सोनिया की पेशी , खड़गे के घर जुटे कांग्रेसी नेता खेड़ा बोले- हम करेंगे विरोध

ED कार्यालय में सोनिया की पेशी , खड़गे के घर जुटे कांग्रेसी नेता खेड़ा बोले- हम करेंगे विरोध

national herald case: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी गुरुवार यानी आज  11 बजे प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर  में पूछताछ के लिए प्रस्तुत  होंगी। उनके साथ विपक्ष और कांग्रेस के कई दिग्गज नेता ED कार्यालय  तक जाएंगे। जिसको देखते हुए दिल्ली पुलिस भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर ली है । दिल्ली पुलिस ने अकबर रोड को अभी से पूरी तरह से सील कर दिया है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पेशी के वक्त भी दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अकबर रोड तक जाने की अनुमति नहीं दी थी। इसके बाद भारी तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए थे। इसी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस ऑफिस की तरफ जाने वाले सभी मार्गों  को पूरी तरह से सील कर दिया है।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि घिनौनी राजनीति देश में प्रवेश कर रही है। प्रतिद्वंद्वियों के विरुद्ध  एजेंसियों का ऐसा राजनीतिक दुरुपयोग पूर्व में  कभी नहीं देखा गया। पार्टी पूरे देश में प्रदर्शन करेगी और विरोध दर्ज कराएगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी के सोनिया गांधी  के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए देश की राजधानी मेंAICC हेडक्वार्टर  में इकट्ठा होने की रणनीति  बनाई है। पार्टी के दिग्गज नेता  मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर शाम को एक बैठक हुई।