इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Sony ने भारत में अपनी Black Friday Sale की घोषणा कर दी है. इस सेल में PS5 कंसोल, DualSense कंट्रोलर, PS VR2 और कई लोकप्रिय PS5 गेम्स पर बड़ा डिस्काउंट मिलेगा. यह सेल 21 नवंबर से शुरू होकर 4 दिसंबर तक चलेगी. PS5 के फिजिकल और डिजिटल एडिशन पर 5,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा, जो गेमर्स के लिए शानदार मौका है. इसके साथ ही कई पेरिफेरल्स और एक्सेसरीज भी बड़ी कटौती के साथ उपलब्ध होंगे.
PS5 कंसोल पर मिलेगा 5,000 रुपये का डिस्काउंट
Sony ने PS5 Slim के फिजिकल एडिशन (CFI-2008A01X) और डिजिटल एडिशन (CFI-2008B01X) पर 5,000 रुपये की कीमत घटाई है. सामान्य तौर पर ये कंसोल 54,990 रुपये और 49,990 रुपये में बिकते हैं, जबकि अब Black Friday Sale के दौरान इनकी कीमत क्रमशः 49,990 रुपये और 44,990 रुपये होगी. यह कटौती उन गेमर्स के लिए बड़ी राहत है, जो लंबे समय से PS5 खरीदने का इंतजार कर रहे थे. डिस्काउंट देशभर के अमेजन, फ्लिपकार्ट, क्रोमा, रिलायंस डिजिटल और सोनी सेंटर जैसे रिटेलर्स पर मिलेगा.



