सौरव गांगुली को लेगी ‘Z’ श्रेणी की सिक्योरिटी, इस वजह से बढ़ाई गई सुरक्षा

सौरव गांगुली को लेगी ‘Z’ श्रेणी की सिक्योरिटी, इस वजह से बढ़ाई गई सुरक्षा

भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की सुरक्षा में इजाफा किया गया है। पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने उन्हें ‘जेड’ कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान करने का फैसला किया है। दादा पहले ही वॉय स्‍तर की सुरक्षा के घेरे में रहते थे। इसी के साथ दादा का नाम बंगाल के उन चुनिन्दा लोगों में शामिल हो गया है जिनके पास ‘जेड’ कैटेगरी की सिक्योरिटी है।

गांगुली  को पहले ‘Y’ श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई थी। इसकी अवधि समाप्त होने के बाद 16 मई को सरकार ने गांगुली की सुरक्षा को अपग्रेड करने का फैसला किया गया। समाचार एजेंसी पीटीआई से बंगाल सरकार ने एक अधिकारी ने बताया, ”वीवीआईपी की सुरक्षा खत्म होने के बाद प्रोटोकॉल के मुताबिक समीक्षा की गई। उसके बाद गांगुली की सुरक्षा को जेड श्रेणी तक बढ़ाने का फैसला किया गया।”