सपा प्रमुख अखिलेश ने लॉन्च किया ‘समाजवादी परफ्यूम’ …

Samajwadi Perfume
उत्तर प्रदेश। यूपी  में चुनावी सरगर्मी तेज होती जा रही है। विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी बीच सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने मंगलवार को ‘समाजवादी परफ्यूम’ लॉन्च किया है। इस दौरान समाजवादी पार्टी के MLC  पुष्पराज जैन ने कहा कि इस परफ्यूम से 2022 में नफरत समाप्त  हो जाएगी। हालांकि इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर ‘समाजवादी परफ्यूम या ‘समाजवादी इत्र’ की चर्चा होने लगी। आइये देखते हैं कि सोशल मीडिया पर लोगों ने ‘समाजवादी परफ्यूम’ पर क्या प्रतिक्रिया दी है।
यहां देखिये लोगों ने क्या कहा ?

विवेक कुमार गुप्ता नाम के यूजर ने सोशल मीडिया पर “समाजवादी परफ्यूम” पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इसको कहते हैं सेफ गेम खेलना।
सरकार नहीं बना पाए तो क्या हुआ। परम्यूम तो बना ही लिया। आखिर कारोबार चलता रहना चाहिए। जय समाजवाद।

गौरतलब है  कि सपा  के MLC  पुष्पराज जैन ने इत्र  के लॉन्च के अवसर पर कहा कि साल  2022 में यह परफ्यूम नफरत को समाप्त  करेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नफरत की राजनीति की जा रही है। उसका अंत  करने में यह इत्र कारगर साबित होगा। पुष्पराज जैन ने बताया कि इस इत्र को तैयार करने में 2 वैज्ञानिकों को 4 महीने का समय लिया। इसकी खास बात ये है कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक इस इत्र में 22 प्राकृतिक इत्र का उपयोग किया गया है।
Previous articleगृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को वाराणसी में BJP कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित !
Next articleउत्तर प्रदेश में भाजपा नेता अजय शर्मा को बदमाशों ने मारी गोली !