सपा मुखिया अखिलेश यादव समेत तीन दिग्गजों ने भरा पर्चा

अखिलेश यादव

समाजवार्दी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने गुरुवार को आजमगढ़ लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल कर दिया। उनके साथ बसपा नेता सतीश मिश्र भी मौजूद रहे। अखिलेश ने नामांकन के बाद कहा कि वे आजमगढ़ से आसानी से जीत जाएंगे। आजमगढ़ की जनता उन्हें बहुत मोहब्बत करती है।

इससे पहले केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी ने सुल्तानपुर लोकसभा सीट से पर्चा भरा। मेनका इससे पहले पीलीभीत से चुनाव लड़ती रही हैं। हालांकि इस बार पीलीभीत सीट उनके बेटे वरुण को दी गई है। वरुण इससे पहले सुल्तानपुर सीट से चुनाव लड़ते और जीतते आए हैं।

सपा, बसपा और रालोद की संयुक्त प्रत्याशी पूनम सिन्हा ने लखनऊ लोकसभा सीट से पर्चा भरा। लखनऊ सीट सपा के खाते में गई है। पूनम ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद यहां से पर्चा भरा है। उनके नामांकन के दौरान सपा के कई नेताओं के साथ ही पति और कांग्रेस नेता शत्रुघ्‍न सिन्हा भी मौजूद थे। हालांकि वह नामांकन कमरे से बाहर थे।

Previous articleबलूचिस्तान में दिल दहला देने वाली वारदात, हमलावरों ने 14 यात्रियों को बस से उतारकर मारी गोली
Next articleछत्तीसगढ़ में तीन संसदीय सीटों पर तीन बजे तक लगभग 60 प्रतिशत मतदान