TET: स्पेशल एजुकेटर पदों पर भर्ती के लिए एक अहम बदलाव लागू होने जा रहा है. स्पेशल एजुकेटर बनने के लिए भी शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पास करना अनिवार्य होगा? सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक फैसले में ये व्यवस्था की है. इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (NCTE) से स्पेशल एजुकेटर्स की भर्ती में TET की अनिवार्यता पर मौजूदा कानूनी स्थिति को स्पष्ट करने को कहा है.
आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है? जानेंगे कि अभी स्पेशल एजुकेटर भर्ती की क्या व्यवस्था है. साथ ही जानेंगे कि सुप्रीम कोर्ट की इस नई व्यवस्था का असर किस भर्ती पर हो रहा है.


