महावीर फोगाट और बबीता फोगाट के आज भाजपा में शामिल होने की अटकले

महावीर फोगाट और बबीता फोगाट
महावीर फोगाट और बबीता फोगाट

हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले दुष्यंत चौटाला की पार्टी जननायक जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। जेजेपी का दामन छोड़कर महावीर फोगाट और उनकी रेसलर बेटी बबीता फोगाट सोमवार को बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। बताया जा रहा है कि महावीर या बबीता फोगाट को बीजेपी विधानसभा का टिकट भी दे सकती है।