Spiritual advice for good luck: हिंदू धर्म में व्रत-उपवास का विशेष महत्व माना गया है. माना जाता है कि व्रत न सिर्फ आत्मिक शुद्धि का साधन है, बल्कि व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, सौभाग्य और मनोवांछित फल भी प्रदान करता है. इसी से जुड़ा इन दिनों सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध कथावाचक प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक भक्त के सवाल का जवाब देते नजर आते हैं. वीडियो में भक्त द्वारा पूछा जाता है, वो कौन-सा तप या व्रत करें कि भगवान उनसे प्रसन्न हो जाएं और उनकी सभी कामनाएं पूरी हों?
भक्त का सवाल, भगवान को प्रसन्न करने का मार्ग क्या है?
वायरल वीडियो में, प्रेमानंद महाराज के पास बैठे एक भक्त ने उनसे अत्यंत महत्वपूर्ण प्रश्न किया.भक्त ने विनम्रतापूर्वक पूछा, महाराज जी , हम कौन-सा तप या व्रत करें, जिससे भगवान हमसे प्रसन्न हो जाएं और हमारी सभी कामनाएं पूरी हो जाएं?” यह सवाल हर उस व्यक्ति के मन में उठता है जो अध्यात्म के मार्ग पर चलना चाहता है और ईश्वर का आशीर्वाद पाना चाहता है.महाराज जी ने बड़े ही सहज और स्पष्ट तरीके से इसका उत्तर दिया, जो किसी भी व्यक्ति के जीवन को बदल सकता है.



